Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ स्टार्क के एक और सफल ओवर की हुई समाप्ति| इस बार स्क्वायर ड्राइव किया और गैप से एक रन हासिल किया है| 162/4 भारत, 30 गेंद शेष, कितना स्कोर बनेगा?

14.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|

14.4 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ खाता खोला है हार्दिक ने यहाँ पर| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं…

14.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट मैथ्यू वेड बोल्ड मिचेल स्टार्क| एक और विकेट स्टार्क के खाते में जाती हुई| अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं यहाँ पर| 31 रन बनाकर स्काई बने स्टार्क का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| स्काई उसपर दूर से ही कट शॉट लगाने गए| गति और उछाल से चकमा खाए| आउट साइड एज लग गया और केपर के पास एक आसान सा कैच चला गया| 159/4 भारत|

14.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! अच्छी यॉर्कर के साथ स्टार्क ने वापसी की है| बल्लेबाज़ उसे ड्राइव करने गए लेकिन गति से चकमा खा गए|

14.1 ओवर (4 रन) चौका! लेट कट!! काफी ज्यादा लेट इस शॉट को खेला और फील्डर को बाईसेक्ट कर दिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| स्काई अब फील्ड से खेल रहे हैं|

13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार जड़ की गेंद को लेग साइड पर खेलने गए लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका| 155/3 भारत| 36 गेंद शेष है, कितना स्कोर बनेगा?

13.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|

13.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! अब स्काई भी अपनी रेंज दिखाते हुए| इस बार हार्ड लेंथ गेंद| गति को कम किया| बल्लेबाज़ उसके लिए तैयार खड़े थे और मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट लगा दिया| दर्शकों के बीच जाकर गिरी गेंद छह रनों के लिए| इसी के साथ भारत का 150 रन पूरा हो गया|

13.3 ओवर (1 रन) हार्ड लेंथ गेंद| हलके हाथों से  ऑन साइड परपुश करते हुए एक रन बटोरा है|

13.2 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा| फील्डर घेरे के अंदर था और आगे डाली गई गेंद| दुबे ने सामने की तरफ ज़मीनी शॉट लगा दिया और चार रन बटोर लिया है|

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

12.6 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|

12.5 ओवर (6 रन) छक्का!! पहला बड़ा शॉट शिवम दुबे के बल्ले से निकलता हुआ!!! गेंद की ये उड़ान देखिये और पकड़ने के लिए विमान भेजिए| वाओ वाट अ शॉट!! ये गेंद तो काफी दूर गई है| दर्शकों में से किसी ने कैच पकड़ा है| ऊपर की गेंद पर मिड विकेट की तरफ कड़क शॉट लगाया गया जहाँ से छह रन्स हासिल हुआ|

12.4 ओवर (0 रन) इस बार टर्न होते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| लेग साइड पर गई, गैप नहीं मिला|

12.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गुगली गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

12.2 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! जड़ में डाली गई गेंद| दुबे ने इसे सामने की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिला है|

12.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक ही रन मिला है|

11.6 ओवर (0 रन) कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 131/3 भारत|

11.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन का मौका नहीं बन पाया|

11.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! धीमी गति से डाली गई गेंद| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

11.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बाउंड्री के साथ दुबे ने खोला अपना खाता| शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिया|

शिवम दुबे नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आएंगे…

11.2 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए रोहित शर्मा| मिचेल स्टार्क ने अपने दूसरे स्पेल में आकर एक बड़ी मछली का शिकार कर लिया है| 92 रन बनाकर रोहित शर्मा वापिस लौट गए| अपने शतक से चूक गए| एंगल से अंदर आई फुल गेंद| रोहित इसे बैक फुट से हीव करने गए| गति से चकमा खाए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई और विकटों से जा अलगी गेंद| खुद से काफी निराश दिखे हिटमैन| 127/3 भारत|

11.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

10.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! स्काई स्पेशल!! काफी शानदार शॉट एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से खेला है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| 127/2 भारत|

10.5 ओवर (4 रन) चौका! ये स्काई की क्लास है|  इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| एक बड़ा गैप था उस तरफ, बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

10.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| मिड ऑफ़ फील्डर के आगे टप्पा खाई गेंद| कोई रन नहीं हो सका|

10.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की उछाल भरी गेंद पर शॉट नहीं लगा पाए हैं|

10.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया है| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

10.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और डबल हासिल किया| डीप में फील्डर से एक हल्का सा फम्बल भी हुआ था लेकिन दो रन ही मिले|

मैच रिपोर्ट


Source link

24x7 Punjab
Author: 24x7 Punjab

Leave a Comment

और पढ़ें

  • JAPJEE FAMILY DENTAL CLINIC
  • Ai / Market My Stique Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool