हरियाणा में शिक्षा की स्थिति: ASER 2024 रिपोर्ट में गिरावट, सुधार की आवश्यकता
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रों की शिक्षा स्थिति के बारे में गंभीर आंकड़े प्रस्तुत करती है। वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (ASER) 2024 के अनुसार, हरियाणा के छात्रों के प्रदर्शन में गिरावट देखी जा रही है, खासकर गणित और पढ़ाई में।
मुख्य बिंदु:
-
गणित में छात्रों की कमजोर स्थिति:
हरियाणा में कक्षा 8 के केवल 43.1% छात्र गणित के बुनियादी सवालों को हल कर सकते हैं, जो 2022 में 49.5% था, इसमें 6.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके मुकाबले, पंजाब (58%) और हिमाचल प्रदेश (44%) में बेहतर प्रदर्शन हो रहा है। -
पढ़ाई में भी कमज़ोरी:
कक्षा 5 में केवल 29.4% छात्र ही बुनियादी गणना (भाग) कर सकते हैं। हालांकि यह आंकड़ा 2022 से थोड़ा बेहतर है, लेकिन यह अभी भी पंजाब (46.3%) और हिमाचल प्रदेश (44%) से बहुत पीछे है। कक्षा 3 के 33.1% छात्र ही माइनस कर सकते हैं, जबकि दूसरे राज्यों में यह आंकड़ा बेहतर है। -
पढ़ने की स्थिति:
हरियाणा में कक्षा 5 के 53.9% छात्र कक्षा 2 के स्तर का पाठ पढ़ सकते हैं, जबकि पंजाब (60.8%) और हिमाचल प्रदेश (65.8%) में यह आंकड़ा अधिक है। कक्षा 3 में केवल 32.1% छात्र कक्षा 2 के स्तर का पाठ पढ़ सकते हैं, जबकि पंजाब और हिमाचल प्रदेश इस मामले में बेहतर स्थिति में हैं। -
स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी:
हरियाणा के 14% स्कूलों में पीने का पानी नहीं है और 20.8% स्कूलों में शौचालय अनुपयोगी हैं। इसके अलावा, 71.5% स्कूलों में कंप्यूटर की कमी है और 13.6% स्कूलों में पुस्तकालय नहीं हैं। -
डिजिटल साक्षरता में लैंगिक असमानता:
रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया कि ग्रामीण हरियाणा में डिजिटल साक्षरता में लैंगिक असमानता है। लड़के डिजिटल कार्यों में लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जैसे कि पासवर्ड बदलना, सोशल मीडिया पर प्रोफाइल सेट करना और स्मार्टफोन का उपयोग करना।