चंडीगढ़ का आज का मौसम: न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, विजिबिलिटी में सुधार
चंडीगढ़ का आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि कल के मुकाबले 1 डिग्री कम है। हालांकि, धुंध और कोहरे का अभाव होने के कारण विजिबिलिटी में सुधार हुआ है और यह 1800 मीटर तक पहुँच गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में राहत मिली है। हवा में नमीं 94 प्रतिशत मापी गई है।
पंजाब के पटियाले में जनवरी महीने में अब तक सबसे ज्यादा बरसात हुई है, जबकि चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा। आने वाले सप्ताह के दो दिनों में कड़ी धुंध का सामना करना पड़ सकता है, जिससे विजिबिलिटी में कमी हो सकती है।
चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
आज सुबह का सूर्योदय 7.20 पर होगा और सूर्यास्त 5.48 पर होगा।